मसूरी धनोल्टी रोड पर कार पार्क करने के दौरान नीचे गिरी कार दो लोगों की हुई मौत, तीन घायल
मसूरी (देहरादून)- धनोल्टी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के बगल में कार पार्क करने के दौरान गाड़ी बैरिकेटिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मसूरी कम्युनिटी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार देर रात की है।
मसूरी थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया बुधवार देर रात स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग धनोल्टी जा रहे थे। इस दौरान चालक धनोल्टी मार्ग स्थित कैसेल रेस्टोरेंट पर गाड़ी पार्क कर रहा था। अंधेरे में जगह का अंदाजा नहीं होने से गाड़ी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में हरपाल सिंह (46) पुत्र स्वर्गीय तेज सिंह पंवार, दिलीप सिंह पंवार (48) पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल की मौके पर मौत हो गई।
जबकि, वीरेंद्र सिंह (36) पुत्र शूरवीर सिंह, दीवान सिंह पंवार (54) पुत्र अव्वल सिंह पंवार निवासी कंडीसौड़ विकोल, टिहरी गढ़वाल और विजय लाल (40) दिवंगत संतू लाल निवासी धरासू उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से लंडौर कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया जहां पर तीनों का उपचार किया जा रहा है जबकि दोनों मृत्यु के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि बुधवार की देर रात को स्कॉर्पियो कर से पांच लोग धनोल्टी की ओर जा रहे थे कि धनोल्टी मार्ग स्थित कैसल रेस्टोरेंट पर गाड़ी पार्क कर रहा था कि अंधेरे में चालक को जगह का अंदाजा नहीं हुआ और गाड़ी बैरकिटिंग तोड़ते हुए खाई में जगरी उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वह मसूरी पुलिस और फायर सर्विस वह 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाल कर अस्पताल बजे गया वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि घटना की जांच भी की जा रही है वहीं घटना की सूचना मृत्यु को और घायलों के परिजनों को दे दी गई है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 
