डीएम सविन बसंल की बड़ी कार्यवाही।
बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने तथा घटना को छुपाने पर हुई कार्यवाही
बीईओ सहसपुर को 2024-25 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश जारी।
डीएम के निर्देश पर मुख्य शिक्षाधिकारी ने जारी किए आदेश।
देहरादून : रा.प्रा.वि. ईदगाह बस्ती, सहसपुर में 05.12.2024 को घटित घटना जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत तीन छात्राएं घायल हुई। उक्त घटित घटना की सूचना बीईओ द्वारा समयान्तर्गत उच्चाधिकारियों को नही देने, विद्यालय में घटना घटित होने के चार दिन बाद भी स्थलीय निरीक्षण नही करने, प्रधानाध्यापिका द्वारा कतिपय बार विद्यालय भवन के जीर्ण-शीर्ण होने की सूचना के उपरांत भी विद्यालय को अन्यत्र भवन में संचालित करने हेतु कोई कदम नही उठाने, घटना के चार दिन बाद विद्यालय को अन्यत्र भवन में संचालित करने हेतु विलंब से आदेश निर्गत करने पर हुई कार्यवाही ।
घटना के कारण जनसमुदाय में विभाग प्रशासन की छवि धूमिल होने, बच्चों के जानमाल से खिलवाड़ करने, खण्ड शिक्षा अधिकारी के पदेन दायित्वों का निर्वहन नही करने के फलस्वरूप जिलाधिकारी, देहरादून द्वारा दी गई थी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि। खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर रहते हुए अपने कार्य-दायित्वों के निर्वहन का उल्लंघन करने का दोषी पाते हुए वर्ष 2024-25 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टिनिर्गत की गयी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 
