देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फॉरेस्ट गार्डों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड दीपक जोशी और फॉरेस्ट गार्ड भुवन चन्द्र भट्ट को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी, जनपद चम्पावत से पकड़ा गया।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों फॉरेस्ट गार्डों के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने के बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। योजनाबद्ध तरीके से की गई इस कार्रवाई में दोनों कर्मियों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विजिलेंस टीम द्वारा दोनों आरोपितों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय 
