ऊधम सिंह नगर: दिल्ली निवासी रवि यादव, जो हत्या के एक मामले में जमानत पर छूटा हुआ है, शनिवार की सुबह सामिया लेक सिटी कॉलोनी में अराजकता फैलाने उतर आया। कथित तौर पर महिला के घर में छेड़छाड़ की कोशिश के बाद उसने कॉलोनी के गेट पर खड़ी दो शिक्षिकाओं की स्कूटी और एक अन्य बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलने पर कॉलोनी के लोग और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। गार्डों ने आग को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उनसे मारपीट की और एक गार्ड की वर्दी भी फाड़ दी। हंगामा बढ़ने पर आरोपी अपनी कार से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रवि यादव का पूर्व इतिहास भी गंभीर है। वह पहले रुद्रपुर कोतवाली में तमंचे के साथ पकड़ा गया था और पहले भी महिला को परेशान करने का मामला दर्ज है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
