Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़े हादसे की खबर सामने आई है यहां सितारगंज के बिज्टी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों की गंभीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी रामदयाल (35) पुत्र मिट्ठू लाल अपनी पुत्री अंतरा के साथ बाइक से अपनी ससुराल खटीमा के सत्रहमील चौकी क्षेत्र के हल्दीफार्म जा रहे थे। बिज्टी मार्ग पर पटिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रामदयाल, अंतरा और दूसरी बाइक पर सवार चोरगलिया जिला नैनीताल निवासी तेज सिंह गोनिया, उनके साथी अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा से नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर संदीप कौर ने रामदयाल को मृत घोषित कर दिया। उनकी बेटी अंतरा व दोनों युवकों को गंभीरावस्था में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
उत्तराखंड: उत्तराखंड की इस खास परंपरा को बचाने की पहल, हल्द्वानी में जुटेंगे ढोल-दमाऊ के कलाकार
हल्द्वानी : (दुखद) टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: असम में DGP रहे बीडी खर्कवाल का निधन, हल्द्वानी में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड: दो विधायकों समेत 24 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, गैर-जमानती वारंट जारी
PM मोदी के जन्मदिन पर यमुना तट को मिली बड़ी सौगात, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया समर्पित
उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका
उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी
उत्तराखंड: यहां मिले मिले दो नवजात बच्चियों के शव, फैली सनसनी 
