प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
देहरादून। प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर लेखपाल जगदीश राठौर और लेखपाल डिंपल को निलंबित किया गया है। दोनों पर प्रथमदृष्टया प्रमाणपत्रों के आवेदन के सत्यापन में लापरवाही बरतने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो थानों में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में छात्र के पिता समेत मेरठ के एक व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। वहीं, कथित तौर पर फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने में शामिल दलाल रूपेश पंडित को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रशासन स्तर पर सीडीओ के नेतृत्व में संयुक्त समिति गठित की थी। समिति प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में हुई लापरवाही और दस्तावेजों के सत्यापन की जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस की एसआईटी भी मामले की जांच में जुटी है।
प्रशासन की जांच में सामने आया कि कुछ प्रमाणपत्रों के आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन में संबंधित लेखपालों की ओर से लापरवाही बरती गई। इसी के आधार पर दोनों लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के अधिकारों के साथ इस तरह के फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 
