श्रीनगर गढ़वाल से आगे डैम साइड पर ट्रक और मैक्स की जबरदस्त भिड़ंत, फिलहाल कोई अनहोनी की सूचना नहीं,पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद।
श्रीनगर गढ़वाल- आज सुबह डैम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना घटी,जिसमें एक ट्रक (UK14CA6601) और एक मैक्स सवारी वाहन (UK11TA0667) आपस में टकरा गए। यह टक्कर नरसिंम्हा ढाबा से लगभग 100 मीटर आगे रुद्रप्रयाग की दिशा में हुई। सौभाग्यवश, इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई,जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहा था, जबकि मैक्स वाहन ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की दिशा में सवारियों को लेकर आ रही थी। मैक्स में कुल 8 यात्री सवार थे, वहीं ट्रक में केवल चालक मौजूद था। दोनों वाहन जब आमने-सामने आए तो संतुलन बिगड़ने के कारण टक्कर हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मौके पर जेसीबी मशीन मंगाकर दोनों वाहनों को सड़क से किनारे कराया गया ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो। कुछ समय के लिए मार्ग धीमी गति से चला, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से कुछ ही देर में यातायात फिर से पूर्व की भांति सुचारु कर दिया गया।बता दें इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. जिसके कारण बदरीनाथ हाईवे पर बड़ी संख्या में गाड़ियां दौड़ रही हैं। तेज रफ्तार के कारण कई जगहों से सड़क दुर्घटनाओं की भी खबरें आ रही हैं। इसके साथ ही बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाओं से भी हादसे हो रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 

