बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा पर भीड़ संग कार्यालय में घुसने, धमकाने और राजकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में चल रहे राशन कार्ड सत्यापन कार्य को लेकर शनिवार को हल्द्वानी स्थित क्षेत्रीय खाद्य कार्यालय में हंगामे और अव्यवस्था का माहौल बन गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या अहीन पाण्डे ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 31 मई को लगभग 12 बजे उनके कार्यालय में 30 से 40 लोगों की भीड़ ने अनाधिकृत रूप से घुसकर उन्हें धमकाने और सत्यापन कार्य को रोकने का प्रयास किया। शिकायत में बताया गया कि यह भीड़ बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवैस राजा के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में दाखिल हुई थी। जब उनसे इस प्रदर्शन का कारण पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से राशन कार्ड सत्यापन कार्य का विरोध करने की बात कही और यह आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया बनभूलपुरा क्षेत्र में विशेष समुदाय के गरीब लोगों को निशाना बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के अनुसार, उन्हें इस बाबत समझाया गया कि यह कार्य जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार पूरे जिले में समान रूप से चलाया जा रहा है।

इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ असंतोष जताया, बल्कि उन्हें डराने-धमकाने और सत्यापन कार्य रुकवाने का भी दबाव बनाया। इस घटनाक्रम से कार्यालय के नियमित कार्यों में अव्यवस्था उत्पन्न हुई और कर्मचारियों में भय का वातावरण बन गया। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं के कारण राशन कार्ड सत्यापन अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और भविष्य में बनभूलपुरा क्षेत्र में भेजी जा रही टीमों को आम जनता के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए उवैस राजा समेत संबंधित लोगों के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, कार्यालय में अवांछनीय भीड़ जुटाकर माहौल खराब करने और कर्मचारियों को धमकाने जैसे आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
