Uttarkashi News: खबर उत्तरकाशी के मोरी तहसील क्षेत्र से है। जहां नदी पार करने के लिए भंकवाड़ गांव में ट्राली को खींचने वाली रस्सी टूटने से ट्राली में सवार महिला टौंस नदी के किनारे पत्थरों पर जा गिरी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
रविवार भंकवाड़ निवासी फातिमा बीबी 50 साल पत्नी अल्ली शेख ने इसी ट्राली से टौंस नदी पार की और अपनी दवा लेने त्यूणी गईं। शाम को वापस लौटने पर वह नदी पार करने के लिए फिर ट्राली में बैठीं। इस दौरान ट्राली को खींचने वाली रस्सी टूट गई। इससे ट्राली अनियंत्रित हो गई और फातिमा बीबी टौंस नदी किनारे पत्थरों पर जा गिरीं। गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। आरोप लगाया कि विभाग ने लंबे समय से ट्राली की मरम्मत नहीं की थी और जर्जर होने के बावजूद रस्सी को भी नहीं बदला। जिस कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच वर्ष से ट्राली की मरम्मत नहीं हुई थी। हालांकि, लोनिवि पुरोला में तैनात अधिशासी अभियंता बलराज मिश्रा का कहना है कि उन्होंने दो माह पहले ही यहां ज्वाइन किया है। उप जिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा ने कहा कि ट्राली की रस्सी टूटने के संबंध में लोनिवि पुरोला से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही ट्राली की मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ओडिशा से आ रही थी नशे की खेप, उत्तराखंड पुलिस ने 558 किलो गांजा पकड़ा
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: GB पंत यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आया UPDATE
उत्तराखंड: यहां बेवफा सनम! प्रेमी के लिए पत्नी ने बसा-बसाया घर उजाड़ा, अब प्रेमी ने कर ली दूसरी शादी
हल्द्वानी : महिलाओं के हक के लिए आगे आए नीरज तिवारी
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट काउंटडाउन शुरू: बोर्ड रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट
हल्द्वानी : प्राधिकरण ने पत्रकार 11 को हराया, 5 मैच की सीरीज में एक एक की बराबरी
उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर सीएम धामी ने किया गंगा घाट का लोकार्पण, भक्ति में डूबा हरिद्वार
उत्तराखंड से किडनैप कर देश से बाहर ले जाने की तैयारी! पुलिस ने आखिरी वक्त पर बचाई बच्ची
उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, यहाँ दो बार महसूस हुए भूकंप के झटके 

