Bageshwar News: ऐसे मामले कभी कभी आते है, जब दो लड़कियां आपस में शादी को तैयार हो जाती है, लेकिन अब पहाड़ में ऐसा मामला आने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। खबर बागेश्वर जिले से है, जहां एक युवती शादीशुदा महिला से शादी करने पर अड़ी रही। ऐसे में युवती के माता-पिता और महिला के परिजन दोनों को समझाते रहे, लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। इसकी भनक लोगों तो कोतवाली के आगे भीड़ जमा हो गई। कोतवाली में घंटों तक ड्रामा चलता रहा। काफी जहोद्दत के बाद पुलिस ने उन्हें घर भेजा। परिजन काफी निराश होकर घरों को लौटे।
बताया जा रहा है कि रविवार को एक स्कूटी में सवार होकर एक सरकारी सेवा करने वाली महिला कोतवाली पहुंची। उन्होंने वहां पहले से एक युवती के साथ रहने की इच्छा जताई और पुलिस को एक पत्र दिया था। बताया जा रहा है कि 22 साल युवती पिथौरागढ़ की रहने वाली है। महिला के साथ उसकी रिश्तेदारी है। वह करीब एक माह से उसके साथ रह रही है। युवती के माता-पिता उसे घर ले जाने आए, पर युवती ने इनकार कर दिया। वह कहने लगी वह महिला से शादी करेगी। महिला भी इसके लिए तैयार थी, जबकि महिला के पहले से दो बच्चे हैं। महिला के पति भी सरकारी सेवा में हैं। युवती के माता-पिता और महिला के परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। काफी ड्रामा होने के बाद आखिरकार पुलिस ने दोनों को वहां से घर जाने के लिए कहा। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
इस मामले में सीओ बागेश्वर अंकित कंडारी का कहना हैं कि युवती व महिला के मामले में किसी ने भी कोई शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया है। पुलिस ने दोनों को समझाकर भेज दिया है। शिकायती पत्र आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय 
