- कमरे में बेहोशी की हालत में मिली छात्रा, मौत
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में पढ़ने वाली एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा चौरास में अपने किराये के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। पड़ोस में रहने वाली एक छात्रा व अन्य लोगों ने उसे बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कीर्तिनगर कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर को श्रीकोट पुलिस चौकी इंचार्ज की ओर से कीर्तिनगर पुलिस को इस मामले की सूचना मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा नेहा कुमारी (32) पुत्री अमरनाथ सिंह, है। निवासी ग्राम सवा, पो. ढाली, थाना संकरा, जिला मुज्जफरपुर, बिहार यहां चौरास में किराये के कमरे में रहती थी। बगल वाले कमरे में रहने वाली अन्य छात्रा ने सुबह के समय नेहा को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा और तत्काल अन्य लोगों की मदद से उसे बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कहा कि मृतका के शव को मोर्चरी में रखा गया है और मृतका के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेहा के डिप्रेशन में चलने व दवाओं का उपयोग किए जाने की भी जानकारी मिली लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि छात्रा ने पिछले वर्ष गढ़वाल विवि में एमएससी जुलॉजी में प्रवेश लिया था, पैर में चोट आने के कारण वह परीक्षा नहीं दे पाई थी, जिस कारण इस समय वह बैक पेपर परीक्षा देने यहां आई थी। उन्होंने कहा कि छात्रा के बीमार रहने की भी जानकारी मिली है। उन्होंने छात्रा की मौत पर विवि की ओर से गहरा दुख व्यक्त किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 
