- बोलेरो नदी और यूटिलिटी खाई में गिरी, पांच की मौत
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और उत्तरकाशी के मोरी में हादसा
पिथौरागढ़/उत्तरकाशी। मिलम से मुनस्यारी आ रहा बोलेरो कैंपर गोरी नदी में गिर गया। हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है। वहीं, मोरी-हनोल मोटर मार्ग पर यूटिलिटी वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर है।
पिथौरागढ़ में मुनस्यारी-मिलम मोटर मार्ग पर रिलकोट के समीप बोलेरो कैंपर सैकड़ों फुट नीचे गोरी नदी में जा गिरा। हादसे में मदकोट निवासी जीवन सिंह (40), मोहन सिंह (38) और 10 वर्ष के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है। पांच लोग घायल हैं। उधर उत्तरकाशी में शुक्रवार देर शाम यूटिलिटी वाहन मोरी-हनोल मार्ग पर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम खाई में उतरी। वहां चालक जयपाल (42) पुत्र निवासी बलावट, जगदीश चौहान (40) निवासी मोंडा की मौत हो चुकी थी। वहीं प्रमोद राणा (31) निवासी मोंडा गंभीर घायल हैं। संवाद

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 


