बाजपुर । बन्नाखेड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर हेलमेट नहीं मिला, ऐसे में माना जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। गांव खंबारी निवासी रविंद्र सिंह (35) और गणेश (29) बृहस्पतिवार देर रात सरिक फैक्टरी से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। बन्नाखेड़ा मार्ग स्थित स्टोन क्रशर के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहान सड़क किनारे खाई में जा गिरे। इसमें रविंद्र और गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को निकालकर 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसके बाद परिजन दोनों घायलों को मुरादाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में गणेश की मौत हो गई, रविंद्र ने मुरादाबाद के एक अस्पताल में दम तोड़ा। संवाद


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
