उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गहरी खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बेहद दर्दनाक और दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण क्षेत्र में रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। काफी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है कि कार रानीखेत की ओर जा रही थी, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में समा गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार

फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें