उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बाजपुर: नेशनल हाईवे-74 पर एक सड़क हादसे में कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब एकेडमी स्कूल के छात्र ई-रिक्शा से स्कूल से घर लौट रहे थे।

गुरुवार को मौके पर श्रीगुरु नानकदेव एकेडमी रामनगर में । परीक्षा के बाद पांच बच्चों को लेकर | ई-रिक्शा चालक शांति कॉलोनी । धनसारा घर छोड़ने जा रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच केलाखेड़ा थाना क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर एक होटल के सामने ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर । हाईवे किनारे गहरे गड्ढे में पलट । गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 110 वर्षीय रवि पुत्र रंजीत, 12 । वर्षीय कपिल उर्फ डुग्गू पुत्र राजेंद्र, 10 वर्षीय समर पुत्र गोविंद सिंह, 12 वर्षीय सपना पुत्री रंजीत व 10 वर्षीय खुशी पुत्री महेश सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों व राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल बाजपुर पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों हालत गंभीर होने पर रवि और समर को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य बच्चों को हल्की चोटें होने के चलते प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल रवि ने अस्पताल पहुंचने से पहले की दम तोड़ दिया, जबकि समर का। उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी के बाद केलाखेड़ा थाने में तैनात कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, एसएसआई विनोद सिंह फर्त्याल, एसआई हरीश महर मय फोर्स के घटना स्थल व सरकारी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक जानकारी हासिल की। पुलिस के अनुसार घटना के बाद मौके से फरार हुए आरोपी ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की जानकारी से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
यह भी पढ़ें 👉  32 दिन से लापता रेशमा का अब तक नहीं मिला सुराग, सड़क पर उतरे परिजन

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें