उत्तराखंड: उफनती मंदाकिनी नदी में फंसीं तीन महिलाएं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। मंदाकिनी नदी के बीच तीन महिलाएं अचानक तेज बहाव में फंस गईं। समय रहते सूचना मिलने पर SDRF और DDRF की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

जानकारी के अनुसार महिलाएं नदी में बहकर आई लकड़ियां निकालने गई थीं। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और वे तेज बहाव के बीच चारों ओर से घिर गईं। कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे हो गए कि उनके लिए बाहर निकलना संभव नहीं रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
Ad

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद SDRF और DDRF की टीमें बचाव उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। खराब मौसम और तेज बहाव के बावजूद बचाव दल ने सावधानी से अभियान चलाकर तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन...पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा गया था। टीम ने समय पर कार्रवाई करते हुए महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु

लगातार बारिश के चलते जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और तटवर्ती क्षेत्रों से दूर रहने तथा बहाव वाले क्षेत्रों में किसी भी तरह का जोखिम न उठाने की अपील की है। वहीं अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है…जिससे प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें