16 करोड़ की सड़क बनी ‘पाताल लोक’ का रास्ता!
देहरादून के प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी–टोंस नदी मार्ग पर जीर्णोद्धार के एक महीने के भीतर धंसी सड़क, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल।
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी–टोंस नदी मार्ग पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया जीर्णोद्धार सवालों के घेरे में आ गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के महज एक महीने के भीतर ही सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वहां विशालकाय गड्ढा बन गया। स्थानीय लोग इसे ‘पाताल लोक का रास्ता’ कहकर व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित हो गया है और हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब रही। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत 
