Khatima News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में नानकमत्ता डियोढ़ी में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक डियोढी नानकमत्ता निवासी 38 वर्षीय अकरम, 55 वर्षीय इंतजार हुसैन, और 45 वर्षीय जलीस खटीमा के वार्ड नंबर 6 में अपने एक रिश्तेदार की मौत पर उसके अंतिम संस्कार में पहुंचे थे, देर रात करीब 9:30 बजे जब वह बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे तो इस दौरान नानक सागर डैम के पास बाईपास पर पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की ही मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, और बाइक के भी परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचने के बाद शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक इंतजार की पत्नी के अलावा चार बेटे और चार बेटियां हैं जबकि अकरम की पत्नी और एक बेटा और दो बेटियां हैं और जलीस उसकी पत्नी और दो बेटे और एक बेटी समेत भरा पूरा परिवार है इस घटना के बाद से परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 



