उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में सेना के जवान ने सगाई वाले दिन फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना से सगाई की तैयारी कर रहे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल सेना के जवान द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक टांडा अफजल निवासी राम रतन सिंह का बड़ा बेटा नकुल पंजाब के पठानकोट में सेना में कार्यरत है। बुधवार को नकुल की सगाई थी, परिजनों ने इससे एक दिन पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। मेहमान भी आ चुके थे सुबह 5:00 बजे किसी काम के लिए परिजनों ने जब नकुल का कमरा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला जब काफी समय बाद बीतने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने खिड़की से देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई नकुल फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर नकुल को बाहर निकाला वही इस खबर के बाद गांव में भी गमगीन माहौल हो गया बताया जा रहा है कि 7 साल पहले उसका आज हजीरो गांव में रिश्ता तय हुआ था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल 

