रामनगर- उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दो बाइक सवार दुखद युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
रामनगर के हल्दुआ में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात बाइक सवार तीन युवक एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पिछले हिस्से से जा टकराए। इस हादसे में घायल तीनों युवकों को तुरंत 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से पीरूमदारा के निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को चिकित्सालय में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए युवकों के नाम मुसरत अली व नसीरूद्दीन हैं।
22 वर्षीय मुसरत अली गुलरघट्टी के नई बस्ती का रहने वाला था, जबकि 24 वर्षीय नसीरुद्दीन तेलीपुरा का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में गूल्लरघट्टी निवासी सुलेमान भी घायल हुआ है। अभी उसकी हालत भी खतरे से बाहर नहीं है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
