हल्द्वानी- देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस में सफर करने वाले ध्यान दें। अब यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को काठगोदाम के बजाए हल्द्वानी तक सेवा देगी। यह ट्रेन इन दो दिनों में हल्द्वानी से ही देहरादून के लिए रवाना होगी।
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस का संचालन अब पांच दिन किया जाएगा। पहले यह ट्रेन सप्ताह तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जाती थी। अब लिंक एक्सप्रेस को बुधवार और रविवार को भी चलाया जाएगा। इस वजह से काठगोदाम तक चलने वाली ट्रेन को हल्द्वानी तक चलाया जाएगा।
बता दें कि प्रयागराज से आने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस देहरादून से काठगोदाम तक जाती है, लेकिन अब इसे सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को हल्द्वानी तक संचालित किया जाएगा। प्रयागराज-देहरादून लिंक एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में सातों दिन किया जाता था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ट्रेन के संचालन को तीन दिन किया गया था लेकिन हालात कंट्रोल में आने के बाद अब इसके संचालन क पांच दिन कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम 

