देहरादून- अब आवासीय भवन का नक्शा पास कराने की प्रक्रिया आसान होने जा रही है। जिसके लिए आवास विभाग बिल्डिंग बायलॉज की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जरूरी शर्तों की संख्या 7-8 तक सीमित करने जा रहा है।
दरअसल विकास प्राधिकरण में नक्शा पास करने के नाम पर आम लोगों को नियम कायदे कानूनों का हवाला देकर न सिर्फ उलझाया जाता है बल्कि महीनों तक चक्कर कटवाए जाते हैं। लिहाजा इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद अब आवास विभाग नक्शा पास करने के लिए अनावश्यक शर्तों को कम करने जा रहा है। इसके लिए संयुक्त मुख्य प्रशासक पीसी दुम्का की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की गई है जिसमें टाउन प्लानर और एमडीडीए के इंजीनियर को भी सदस्य बनाया गया है।
यह कमेटी जल्द मानकों को सरल बनाए जाने की रिपोर्ट शासन को सौंप देगी और अब नक्शा बनाए जाने को लेकर आवेदन के समय पूछताछ के लिए आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल दिया जाएगा यदि नक्शे में कोई कमी होगी तो उसके लिए आवेदक से ही संपर्क किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
