चौखुटिया-आगामी 2 फरवरी को उत्तराखंड के सुर सम्राट स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी का जन्म दिवस उनकी जन्मस्थली चांदीखेत चौखुटिया में बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। उनके जन्मदिन को उनकी धर्मपत्नी मीरा गोस्वामी और उनके सुपुत्रों द्वारा मनाया जायेगा। हर साल गोस्वामी परिवार द्वारा सुर सम्राट स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी का जन्मदिवस बनाया जाता है। इस बार उत्तराखंड के कई लोकगायक उनके जन्मदिवस पर अपनी सुरों से चांदीखेत में चार चांद लगायेंगे।
यह भी पढ़े 👉. उत्तराखंड- यहां इनोवा और ऑटो में आमने-सामने की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

वही सुर सम्राट स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी जी के जन्मदिवस पर भजन सम्राट अनूप जलोटा, बॉलीवुड कलाकार हेमंत पांडे, बॉलीवुड एक्टर कृष्ण सिंह बिष्ट सहित बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने गोस्वामी परिवार को एक वीडियो के माध्यम से संदेश भेजते हुए बधाई दी है। साथ ही स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी जी को श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि हिमानी शिवपुरी कई हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों की जीता है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म अब आएगा मजा से की थी। यह फिल्म साल 1984 में आई थी। इसके बाद हिमानी शिवपुरी ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। उन्होंने हम आपके है कौन, राजा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दीवाना मस्ताना, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों काम किया है। वह मूलरूप से उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली है। इससे पहले भजन सम्राट अनूप जलोटा भी गोस्वामी परिवार को बधाई संदेश भेज चुके है।
यह भी पढ़े 👉.-(गजब) टैंकर को ही बना डाला पेट्रोल पंप, खाद्य पूर्ति विभाग ने ऐसे खोला बड़ा खेल
उनके अलावा कई कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों दिल जीतने वाले सतीश पाण्डे ने भी उत्तराखंड के सुर सम्राट स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी जी को श्रद्धांजलि देते हुए गोस्वामी परिवार के उनके जन्मदिवस मनाने की बधाई दी। जानकारी देते हुए लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम मेें सुपरस्टार लोकगायक जितेन्द्र तोमक्याल, लोकगायक इंदर आर्या, लोकगायिका दीपा नगरकोटी, कविता मेहरा व दीपिका किरौला, मनोज दौराल चार चांद लगाने का काम करेंगे जबकि बालिकाओं द्वारा सुंदर छोलियां नृत्य की प्रस्तुति दी जायेंगी। स्व. गोपाल बाबू गोस्वामी जी का 79वां जन्मोत्सव पर मुख्य अतिथि राहुल अरोरा गरीबों असहाय लोगों के कंबल व बच्चों को स्कूल बैग और प्रदेशभर से आये प्रतिष्ठित लोगों को सम्माानित किया जायेगा।
यह भी पढ़े 👉. हल्द्वानी- (बड़ी खबर) हल्द्वानी के प्रकाश उपाध्याय को मिला बढ़ा सम्मान, 40 देशों के कलाकारों के बीच बनाया यह मुकाम


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
