Almora News: प्रेम की कहानी आपने कई पढ़ी सेसुनीं होगी। लेकिन यहां शादी के 15 साल बाद प्रेमिका पति-पत्नी के बीच आयी। जिसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। प्रेमिका ने बच्चों और अपने प्रेमी की पत्नी को जान से मारने की धमकी दे डाली। प्रेमिका की धमकी से डरकर प्रेमी की पत्नी दिल्ली से बच्चों संग अल्मोड़ा लौट आई। अब पीड़िता ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। आइये जानते है क्या है पूरा मामला…
शादी के बाद पत्नी को ले गया दिल्ली
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के एक गांव निवासी नमिता बिष्ट ने महिला थाने में तहरीर देते हुए कहा कि विगत 20 अप्रैल वर्ष 2008 को उसकी शादी अशोक सिंह बिष्ट से हुई थी। शादी के दौरान अशोक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। शादी के बाद अशोक अपनी पत्नी नमिता को भी दिल्ली ले गया। वर्तमान में उनके दो बच्चे है। नमिता ने बताया कि वर्ष 2017 तक पति-पत्नी का संबंध ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति का व्यवहार अचानक बदल गया।
दिल्ली में मिली प्रेमिका
उसका पति शराब पीकर आता और उसके और बच्चों के साथ मारपीट और गलीगलौज करने लगता। तभी वर्ष 2020 में पीड़िता को खबर लगी कि उसके पति का अल्मोड़ा की ही ममता अधिकारी बिष्ट नाम की महिला से नाजायज संबंध हैं, जो दिल्ली रहती थी। इसके बाद उसने अपने पति से इस बारे में पूछता तो पति ने बताया कि ममता ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया है। पीड़िता के आरोप है कि मामता ने उसे अशोक से दूर रहने व बच्चों का अपहरण कर मरवाने की धमकी दी। इसके बाद पति ने पीड़िता पत्नी से दो बार माफी मांगी, लेकिन कुछ ही दिन बाद वह फिर से उसी युवती के साथ रहने चला गया।
,
प्रेमिका के डर से प्रेमी की पत्नी लौटी गांव
इसके बाद वह पत्नी के पास वापस आकर फिर बच्चों और पत्नी से मारपीट की। विगत 14 फरवरी को पीड़िता संबंधित युवती के घर बच्चों समेत गई। तभी उसका पति पीछे के गेट से भाग गया। प्रेमिका ने पीड़िता को धमकी दी कि अशोक के साथ मिलकर वह उसे और बच्चों को जान से मार देगी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलवाया। लेकिन पीड़िता डर के मारे अपने बच्चों के साथ अल्मोड़ा आ गई। पीड़िता ने तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी अशोक और ममता के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
