उत्तराखंडः(बड़ी खबर)-ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, दंपती की मौत
Haridwar News: सोमवार तड़के हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर मैक्सवेल अस्पताल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रुड़की की ओर जा रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे दीपक सिंह (36) और उनकी पत्नी कमलेश (34) निवासी आर्य नगर लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर, मोटरसाइकिल से रुड़की की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और परिजनों की ओर से लिखित तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 

