रुद्रपुर : पूर्व रंजिश को लेकर हथियारों से लेश बदमाशो ने घर में घुस कर पहले तो जम कर फायरिंग की जिसके बाद एक युवक को गोली मार दी। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक निर्वाचित प्रधान गफ्फार खान का भतीजा है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से कारतूस के खोके भी बरामद किए है। जानकारी के मुताबिक किच्छा तहसील क्षेत्र के ग्राम दरउ निवासी अकरम खा के घर में आज दोपहर हथियारों से लेश बदमाश घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस बीच मौके पर अलीम भी पहुंच गया और विरोध करने लगा। तभी बदमाशो ने अलीम पर फायर झोंक दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व रंजिश और चुनावी रंजिश को लेकर अलिफ की हत्या हुई है।
कुछ दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि ग्राम सभा की जनता ने गफ्फार खा को प्रधान बनाया तभी से विपक्ष के लोग गफ्फार खा को घेरने में जुटे हुए थे। आज उनके भाई के घर में घुस कर बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए उनके भतीजे को गोली मार कर हत्या कर दी।एसपी सीटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि किच्छा कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आज विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष के लोगो द्वारा गोली मार कर युवक की हत्या कर दी है। दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित
कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
आम महोत्सव में सीएम धामी ने किए कई बड़े ऐलान, किसानों को मिलेगा 80% तक सब्सिडी का लाभ
उत्तराखंड की तीन बेटियों ने विदेश में कर दिखाया कमाल, सीएम धामी ने किया सम्मानित
हल्द्वानी : तकनीक आधारित पुलिसिंग में कुमाऊं रेंज की बड़ी छलांग
हल्द्वानी : तीनपानी–लालकुआँ राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर दुर्घटना न्यूनीकरण के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुदृढ़ 

