हल्द्वानी: अनोखा चोर:चोर की ईमानदारी हर कोई हैरान,जाने मामला
हल्द्वानी:दुनियाभर में रोजाना हजारों-लाखों डकैती और चोरी की घटनाएं होती हैं लेकिन कुछ चोर होते हैं ईमानदार जिनकी ईमानदारी के किस्से इंटरनेट की दुनिया में आते ही वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले से सामने आया है जहां एक चोर ने ऐसा काम किया. जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. दरअसल लालकुआं कोतवाली क्षेत्र निवासी मुकेश पाठक अपने घर के सामने अपनी स्कूटी को खड़ा किया किया था जिस पर चोर ने हाथ तो साफ कर लिया लेकिन चोर की ईमानदारी देखिए एक दिन स्कूटी अपने पास रखने और चलाने के बाद वहीं पर स्कूटी लाकर वापस रख दिया।
बताया जा रहा है कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिछले काफी दिनों से चोरों का आतंक है लेकिन पुलिस कई मामले में अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है.हल्दूचौड पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मोटाहल्दू चौराहा निवासी मुकेश पाठक के घर के आगे से 17 अगस्त को दिनदहाड़े उनकी स्कूटी को चोर उड़ा ले गया जिसकी सूचना उन्होंने 112 के माध्यम से पुलिस को दे दी है जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की तो देखा गया कि एक चोर काफी देर स्कूटी के आसपास घूमता नजर आया और थोड़ी देर में स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया।
स्कूटी मालिक ने स्कूटी चोरी की तहरीर पुलिस में दिया जहां पुलिस स्कूटी की तलाश में जुट गई लेकिन धारण कर देने वाला मामला जब सामने आया जब आज 18 अगस्त देर सुबह को चोर चुराई गई स्कूटी को वहीं पर खड़ा कर गया जहां से स्कूटी चुरा कर ले गया।
लेकिन चोर ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सोमवार को तड़के 3:09 पर स्कूटी को घर के आगे खड़ा कर गायब हो गया.ये सब घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. स्कूटी को घर के आगे खड़ा देख स्कूटी मालिक का चेहरा खुशी से झूम गया लेकिन बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि चोर स्कूटी को चुरा तो ले गया लेकिन अगले दिन वह वहीं पर चुराई गई स्कूटी को खड़ा कर गया. चोर को स्कूटी चुराने का क्या मकसद था और स्कूटी चुराने वाला युवक कौन है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
वह इस घटना के बाद से पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं की दिनदहाड़े स्कूटी चोरी हो गई और चोर स्कूटी को फिर से उसी जगह पर खड़ा कर गया. लालकुआं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान 
