जिला पंचायत अधिवक्ता पद से कार्यमुक्त होने संबंधी पत्र
मैं रवींद्र सिंह बिष्ट जिला पंचायत, नैनीताल का आभारी हूँ कि मुझे 20 वर्षों से अधिक समय तक जिला पंचायत की ओर से माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल तथा उत्तराखण्ड लोक सेवाएँ अधिकरण, नैनीताल पीठ के समक्ष वादों का संचालन करने का अवसर प्रदान किया गया।
परंतु दिनांक 14.08.2025 को मतदान केंद्र परिसर से मतदान के समय, खतरनाक हथियारों से लैस दर्जनों व्यक्तियों द्वारा पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से जिला पंचायत के पाँच निर्वाचित सदस्यों का अपहरण कर लिया गया। इस घटना के समय पुलिसकर्मियों ने अपहृत सदस्यों को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। उक्त घटना ने आम जनता में भय का वातावरण उत्पन्न कर दिया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को प्रभावित किया।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण मैं अपने को विवश पाता हूँ और तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत, नैनीताल के अधिवक्ता पद से स्वयं को कार्यमुक्त करता हूँ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान 