Haldwani News: उत्तराखंड की उभरती हुए गायिका रूचि आर्या का एक नया कुमाऊंनी गीत हेमू त्यैरी याद सतौछी रिलीज होते ही छा गया है। अपनी सुरों से दर्शकों का मन मोहने वाली रूचि आर्या के इस गीत की खूब चर्चा हो रही है। छोटी उम्र में गायकी में नया मुकाम हासिल करने वाली रूचि की लोग जमकर तारीफ कर रहे है। इससे पहले रूचि के कई गीत आ चुके है। जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।
गायिका रूचि आर्या ने बताया कि उनका नया गीत हेमू त्यैरी याद सतौछी हाल ही में रिलीज हुआ है। जिससे लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस गीत को हिम्मत हेमू ने लिखा है जबकि संगीत और रिकाॅडिग लक्ष्मण कुमार ने की है। गीत के निर्माता हिम्मत हेमू और एडिटर पंकज लोहिया द्वारा की गई है। गीत में विशेष सहयोग उनके पिता राकेश कुमार ने दिया है। बचपन से ही संगीत में रूचि रखने वाली रूचि आर्या ने अपने सुरों से लोगों को आर्कषित किया है। छोटी से उम्र में उनकी गायकी के लोग दीवानें हो चुके है।
स्टेज कार्यक्रमों में उनकी गायकी के अंदाज और उनकी आवाज का एक अलग की अंदाज है। मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के डोटलगांव बग्वालीपोखर निवासी रूचि आर्या वर्तमान में 12वीं की छात्रा है। साथ ही संगीत की पढ़ाई भी कर रही है। उनके पिता राकेश कुमार और माता पूनम आर्या उन्हें आगे बढ़ाने में भरपूर सहयोग करते है। जिस तरह से रूचि के गाने का अंदाज है, उससे साफ होता है कि आने वाले समय में वह एक बड़ी लोकगायिका के तौर पर उभरकर सामने आयेंगी और अपने परिवार तथा उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी। आप भी ऊपर दिए गये लिंक पर क्लिक कर उनके गीत को सुन सकते है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर 
