उत्तराखंड ने खेल क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ निवासी लक्की राणा का चयन भारतीय टीम में यूथ वूमेन बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।बाक्सिंग चैंपियनशिप यूरोप के दक्षिणी तट पर स्थित मोंटेनेग्रो देश में 16 से 22 फरवरी तक खेली जानी है। लक्की राणा उत्तराखंड से चुनी जाने वाली एकमात्र बाक्सर हैं। लक्की राणा पिता देवेंद्र सिंह राणा एक निजी स्कूल की बस चलाते हैं। बेटी के इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधि लक्की राणा और उनके पिता देवेंद्र सिंह राणा को बधाई दे रहे हैं।
यूरोप में आयोजित होने वाली यूथ मेन एंड वूमेन के लिए भारत की टीम रवाना हो चुकी है। लक्की राणा के कोच भूपेश भट्ट ने बताया कि रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्थित नेशनल बाक्सिंग एकेडमी में महिला और पुरुष टीम की चयन प्रक्रिया 18 से 21 जनवरी तक हुई थी जिसमें लक्की ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है । लक्की राणा का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। टीम के साथ बागेश्वर निवासी सुंदर सिंह गडिय़ा बतौर कोच टीम के साथ गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी 



