उत्तराखण्ड के भीमताल में बीते दिनों हुई भारी बरसात के कारण बहे पैदल मार्ग को चलने लायक बनाने के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान किया । सरकारी तंत्र कमजोर होने के कारण ग्रामीण अब जगह जगह श्रमदान कर अपने घर के मार्गों को दुरुस्त कर रहे हैं ।नैनीताल जिले के भीमताल स्थित तल्लीताल के पास, गांव को जाने वाली सड़क बरसात के कारण टूट गई । इस सड़क के टूटने से तीन गांव का संपर्क टूट गया । इससे लगभग 70 परिवारों के ग्रामीण, इस मार्ग से जुड़े थे । इस टूटे पैदल मार्ग को ग्रामीणों द्वारा चलने लायक बनाया गया ।
हालांकि अभी भी इस रास्ते से गुजरना खतरे से खाली नहीं है । ग्रामीणों का कहना है यह रास्ता सलड़ी, दुग्शील, खरोला आदि गांवो को जोड़ता है। इस मार्ग की कलमठ बंद होने के कारण बरसात में पानी इस रास्ते पर आ गया, जिस कारण रास्ते के बगल में बने कब्रिस्तान की दीवार सहित यह रास्ता टूट गया । टूटी सड़क के कारण इस रास्ते में जाना है जोखिम भरा है और ग्रामीणों ने भीमताल के ब्लॉक प्रमुख से इस रास्ते को बनाने की मांग की है।ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट का कहना है कि बरसात से टूट मार्ग को उन्होंने देखा और लॉक डाउन में श्रमदान अच्छी पहल है । उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को खुद श्रमदान कर अपना काम करने की आदत डालनी चाहिए ।
उत्तराखंड- यहां क्वॉरेंटाइन सेंटर में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले दो भाइयों पर बड़ी कार्रवाई

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धामी बने ‘धुरंधर’, चार साल में उत्तराखंड विकास की मिसाल की पेश : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड: भालू ने महिला पर किया खौफनाक हमला, चेहरा नोच डाला!
उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तारीख घोषित
उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी 
