Dehradun News: बेटियां लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। अब शुक्रवार को जारी हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस 2022 के परिणाम देहरादून की बेटी आकांक्षा गुप्ता ने भी टॉप टेन सूची में जगह बनाई। उन्हें चौथी रैंक हासिल हुई है। बेटी की सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। आकांक्षा पिछले छह सालों से सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं। 5वें प्रयास में उन्हें यूपीपीएससी में सफलता मिली।
बता दें कि यूपीपीएससी ने अपना परीक्षा परिणाम घोषित किया है। जिसमें आकाक्षां को सफलता मिली है। राजधानी के मोहल्ला मोहित नगर निवासी नरेंद्र गुप्ता की बेटी आकांक्षा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जूड स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने बीटेक की पढ़ाई डीआईटी यूनिवर्सिटी से की। बीटेक करने के बाद उन्हें इंफोसिस में नौकरी करने का अवसर मिला, लेकिन नौकरी करने के बजाय उन्होंने अपनी मां सपना गुप्ता का सपना पूरा करने का निश्चय किया। उन्होंने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी शुरू की।
आकांक्षा ने बिना कोचिंग और ट्यूशन के सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। इससे पहले वह उत्तराखंड पीसीएस का मेंस क्वालीफाई किया, लेकिन इंटरव्यू में रह गईं। वहीं यूपीपीएससी में इंटरव्यू के करीब तक पहुंच कर रह गईं। इस बार उसकी मेहनत रंग लाई और इंटरव्यू में भी सफलता मिली। आकांक्षा ने बताया कि बचपन से उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था, उन्हें बतौर डिप्टी कलेक्टर नियुक्ति मिलेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड 

