उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स देश में पहली हेली एंबुलेंस सेवा शुरू कर इतिहास रचने जा रहा है। आज 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इस हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। आखिर 4 साल के इंतजार के बाद भारत की अपनी पहली हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। एम्स ऋषिकेश देश का पहला सरकारी चिकित्सा संस्थान है, जहां हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। इस हेली एंबुलेंस सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड के मरीजों को तत्काल मेडिकल उपचार की सुविधा मिल सकेगी। खासकर बड़ी दुर्घटना में हेली एंबुलेंस सेवा मरीजों की सहायता में अहम भूमिका निभाएगा।
उत्तराखंड में अब 108 एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। इस सेवा के शुरू होने से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अति गंभीर रूप से घायल को हेली एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश में शीघ्र पहुंचाया जा सकेगा। पूरे उत्तराखंड में उपलब्ध यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी और इसका दुरुपयोग न हो, इसके लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

