Dehradun News- पिछले कुछ सालों से वन्य जीवों को आंतक लगातार बढ़ रहा है। कई बार वन्यजीव और मानवों के बीच संघर्ष की खबरें आती है। गुलदार से लेकर हाथी तक मानव को लगातार निशाना बना रहे है। अब एक दुखद खबर आ रही है। राजधानी देहरादून वन प्रभाग की बडक़ोट रेंज के घमंडपुर गांव में जंगल के पास एक हाथी ने वन गुर्जर किशोर को पटक-पटक मार डाला। इस दौरान लोगों ने हो हल्ला किया, इसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी को जंगल की ओर भगाया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटना शुक्रवार देर शाम की है। जहां बडक़ोट रेंज के घमंडपुर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे एक हाथी ने वन गुर्जर एक किशोर को सूंड से पटक कर मार दिया। वन गुर्जर 15 वर्षीय इस्लामु पुत्र मूसा अपने डेरे से जाखन नदी की ओर गया था। इस दौरान अचानक एक हाथी जंगल से निकलकर बाहर आया। हाथी को देखकर किशोर डर गया। तभी हाथी ने उसे अपने सूंड में लपेट दिया और पटकना शुरू कर दिया।
इस दौरान कुछ दूरी पर एक किशोर और मौजूद था। उसने भागकर लोगों को सूचना दी। जिसके बाद वन गुर्जर मौके दौड़े आये तो हाथी वहीं खड़ा था। वन विभाग को घटना की सूचना दी गई। रेंज अधिकारी धीरज रावत ने बताया कि रात में अंधेरा ज्यादा होने के कारण हाथी को भगाने के लिए वन विभाग की टीम ने वहां पटाखे फोड़े, इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया। रेंज अधिकारी ने बताया कि विभागीय प्रक्रिया के तहत मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

