Masuri News- मसूरी के पास टिहरी जनपद के कैम्पटी फॉल में अचानक तेज बारिश के बाद जलस्तर बढ़ गया जिससे केंपटी फॉल में अफरा-तफरी मच गई । वहीं पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कैम्पटी फाल जल स्तर के बढ़ते देख सभी को केंपटी फॉल से बाहर निकाला गया वहीं आसपास के क्षेत्र को भी खाली कराया गया। केंपटी क्षेत्र के पुलिस इंचार्ज नवीन जुराल ने बताया कि शनिवार को तेज बारिश होने के बाद केंपटी फॉल का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिससे केंपटी फॉल में नहा रहे लोगों को एकाएक वहां से निकाला गया और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से केंपटी फॉल में किसी को भीं जाने नही दिया जा रहा है और ऐसे में जब तक जलस्तर पुराने स्वरूप में नहीं आ जाता है तब तक कैम्पटी फाल में सभी के लिए प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि तेज बारिश के बाद केंपटी फॉल का जलस्तर बढ़ने को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद हैं ऐसे में केंपटी फॉल में हुटर की व्यवस्था भी की गई है और जैसे ही कैम्पटी फाल का जलस्तर बढता हैतो पुलिस द्वारा हुटर को बजाकर लोगो को होटल खतरे का आगाज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि केंपटी फॉल में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है वही लोगों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
