किच्छा चीनी मिल ने किया दिनांक 15.01.2026 तक का गन्ना मूल्य भुगतान
किच्छा चीनी मिल के अधिशासी निदेशक श्री ए० पी० बाजपेयी ने बताया, कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय गन्ना मंत्री जी द्वारा किसानों को शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान किये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के क्रम में किच्छा चीनी मिल द्वारा दिनांक 08.01.2026 से 15.01.2026 तक खरीदे गये गन्ने के मूल्य रू० 10,23,72,972.00 (दस करोड़ तेईस लाख बाहत्तर हजार नौ सौ बाहत्तर रुपये) भुगतान मिल को गन्ना उपलब्ध कराने वाले गन्ना किसानों को RTGS के माध्यम से सम्बन्धित गन्ना समितियों के माध्यम से निम्नवत भुगतान कर दिया गया है:-
सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, किच्छा – रू० 7,73,19,282.00
सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, हल्द्वानी – रू० 1,15,78,177.00
सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, पंतनगर – रू० 94,87,476.00
सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, सितारगंज – रू० 39,88,037.00
योग – रू० 10,23,72,972.00
इस प्रकार किच्छा चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र प्रारम्भ दिनांक 16.11.2025 से दिनांक 15.01.2026 तक खरीदे गये गन्ने का कुल गन्ना मूल्य रू० 74.72 करोड़ का भुगतान गन्ना समितियों को कराया जा चुका है।
उपरोक्त के अतिरिक्त किच्छा चीनी मिल द्वारा आज तिथि तक कुल 26.32 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर, 9.88 प्रतिशत टू-डेट चीनी परता प्राप्त करते हुये, कुल 2,56,390 कुंतल चीनी का उत्पादन किया गया है।
अधिशासी निदेशक श्री ए० पी० बाजपेयी द्वारा गन्ना कृषकों से अनुरोध किया गया है, कि सभी कृषक जड़ अगौला पत्ती रहित ताजा एवं साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करें, जिससे चीनी मिल द्वारा अच्छा चीनी परता प्राप्त किया जा सके एवं अच्छी गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन किया जा सके। साथ ही कृषकों से यह भी अनुरोध किया जाता है, कि वे गन्ना समिति के माध्यम से गन्ना पर्ची का एस०एम०एस० प्राप्त होने के पश्चात ही खेत में गन्ने की छिलाई करवायें, जिससे मिल को ताजा गन्ना प्राप्त होता रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
उत्तराखंड : एक चाय..और फिर छिन गई सुध-बुध! ट्रेन में बेहोश मिले पति-पत्नी, ₹49 हजार गायब
देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड 
