-:किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:-
किच्छा चीनी मिल के अधिशासी निदेशक ए पी बाजपेयी द्वारा गन्ना किसानों के लिए आम सूचना जारी करते हुए अवगत कराया है कि किच्छा शुगर कम्पनी लि०, को गन्ना आपूर्ति करने वाले सम्मानित कृषक बन्धुओं एवं सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि, पेराई सत्र 2025-26 हेतु गन्ना क्रय केन्द्र एवं मिल गेट पर, मिल द्वारा दिये जा रहे इन्डेन्ट के सापेक्ष गन्ना आपूर्ति निरंतर कम हो रही है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि, कृषकों के पास आपूर्ति योग्य गन्ना लगभग समाप्ति की ओर है।
चीनी मिल द्वारा इस वर्ष संचालित 40 क्रय केन्द्रों में 11 क्रय केन्द्र पेराई सत्र 2025-26 हेतु अन्तिम रूप से बन्द किये जा चुके हैं एवं शेष गन्ना क्रय केन्द्रों पर भी चीनी मिल की मांग के सापेक्ष गन्ना प्राप्त नहीं हो रहा है जो सम्भवतः दिनांक 15.02.2026 तक बन्द हो जायेंगे।
किच्छा चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के सुरक्षित/अभ्यर्पित क्षेत्र के अवशेष आपूर्ति योग्य गन्ने की आपूर्ति दिनांक 15 फरवरी, 2026 तक होने की सम्भावना है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अवशेष संचालित क्रय केन्द्रों में से अधिकांश गन्ना समाप्त हो गया है। उक्त के दृष्टिगत समस्त गन्ना कृषकों (मिल गेट/क्रय केन्द्र) से अनुरोध है कि, उनके पास आपूर्ति योग्य जो गन्ना उपलब्ध है, उसकी आपूर्ति चीनी मिल को दिनांक 15.02.2026 तक अनिवार्य रूप से करने का कष्ट करें ताकि किसी भी कृषक का आपूर्ति योग्य गन्ना अवशेष न रहे और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
