हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एसडीएम कोर्ट परिसर में लंबे समय से न्यायिक कार्य ठप रहने के विरोध में विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद रवि जोशी ने धरना प्रदर्शन किया। दोनों जनप्रतिनिधि कोर्ट परिसर में जमीन पर बैठकर विरोध जताते नजर आए।


बताया जा रहा है कि एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह के ट्रांसफर के बाद से कोर्ट का संचालन नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। इससे न सिर्फ वकीलों को बल्कि आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायिक कार्य प्रभावित होने से कई मामलों की सुनवाई लंबित पड़ी है।
धरने के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर हालात से अवगत कराया और हल्द्वानी में शीघ्र नए एसडीएम की तैनाती की मांग की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत


इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हल्द्वानी में नए एसडीएम की नियुक्ति कर दी जाएगी, ताकि कोर्ट का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें