उत्तराखंड के दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट और पालम रेलवे स्टेशन के बीच एक दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतकों की शिनाख्त श्याम विहार नजफगढ़ निवासी 60 वर्षीय अर्जुन सिंह रावत और 53 साल की नीलम रावत के रूप में हुई है। दंपती मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें इन्होंने कुछ लोगों पर कर्ज के पैसे वापस करने के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 5 फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली कैंट रेलवे थाना पुलिस को ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस दिल्ली कैंट और पालम के बीच रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 14/16 के पास पहुंची। मौके पर एक पुरुष और महिला का शव पड़ा मिला। तलाशी के दौरान पुरुष के पास से आधार कार्ड के दो कॉपी और एक सुसाइड नोट मिला, जिसके जरिये दोनों की शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जांच में पता चला कि उनका एक बेटा और एक बेटी है। दोनों शादीशुदा हैं। पूछताछ में पता चला कि अर्जुन ने ब्याज पर काफी पैसे कर्ज के तौर पर लिए थे। आगे लिखा है कि कर्जदाता रोज रकम वापस करने के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस मामले के छानबीन के दौरान नामजद लोगों से पूछताछ के साथ उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
