कोटद्वार: फायर एनओसी रिन्यूअल के नाम पर रिश्वत लेते फायरमैन रंगे हाथ गिरफ्तार
कोटद्वार में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन में तैनात लीडिंग फायरमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी फायरमैन की पहचान रणधीर सिंह के रूप में हुई है, जो फायर स्टेशन कोटद्वार में एलएफएम (लीडिंग फायरमैन) के पद पर तैनात था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी रणधीर सिंह ने शिकायतकर्ता से मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, कोटद्वार की बिल्डिंग की फायर एनओसी रिन्यूअल करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को फायर स्टेशन के पास से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
