Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून में एसएसपी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि देहरादून एसएसपी ने जाखन चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। तो वहीं डोईवाला कोतवाली में एक उपनिरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजपुर रोड पर हालिया दिनों में खुले प्लेबॉय क्लब बार की तेज म्यूजिक देर रात तक बजने की लगातार शिकायत पर नाराज होकर एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुँवर ने जाखन चौकी इंचार्ज राजेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हु एसएसपी ने फ़ोर्स भेजकर क्लब बंद कराया।
वहीं क्लब के खिलाफ धारा 133 के तहत लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए है।वहीं इससे पहले कोतवाली डोईवाला में नियुक्त उपनिरीक्षक संदीप देवरानी को शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र कार्रवाई न करते हुए प्रार्थना पत्र की जांच को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
