Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों युवक किच्छा निवासी थे पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक किच्छा के पुराना गल्ला मंडी निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र रामगोपाल रविवार रात को मोहल्ले के ही 32 वर्षीय राजू पुत्र बाबूराम के साथ बाइक से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि लालपुर के आसपास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों के साथ ही आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस के साथ ही एनएच की एंबुलेंस भी आ गई। जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई
इसका पता चलते ही मृतक राजू और सोनू के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। दोनों के शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही वाहन के संबंध में जानकारी जुटाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
