पिथौरागढ़- मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि हर्षित जोशी पुत्र विनोद जोशी C/O आनन्द कुमार शर्मा निवासी – ग्राम लिन्ठ्यूड़ा पिथौरागढ़ जो कि नोएडा गोतमबुद्ध नगर में नौकरी करता है, वह दिनांक – 25/06/2020 को वापस पिथौरागढ़ आकर होम क्वारंटीन हुआ है, जिसको बुखार, जुखाम, खाँसी व सांस लेने में लेने में तकलीफ की शिकायत पर जिला अस्पताल के आईसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया था जिसका कोरोना की जाँच हेतु सैम्पल भेजे गये हैं । उक्त सूचना के आधार पर उ0नि0 प्रियंका मौनी द्वारा जानकारी प्राप्त की गई तो ज्ञात हुआ कि हर्षित जोशी उपरोक्त, गौतमबुद्ध नोएडा में एक पीजी गेस्टहाउस में रहता था तथा स्ट्रक्चर ऑनलाईन कम्पनी सेक्टर 62 नोएडा गौतमबुद्ध में नौकरी करता है ।
देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा की गाइड लाइन की जारी,इस तारीख से होगी यात्रा शुरू

हर्षित जोशी से बात करने पर ज्ञात हुआ कि उसने संस्थागत क्वारंटीन से बचने के लिए ई-पास गाजियाबाद से पिथौरागढ़ आना दर्शाया है, क्योंकि गाजियाबाद औरेन्ज जोन में है, जबकि सही पता गौतमबुद्ध नगर नोएडा दर्शाता तो यह रैड जोन में होने के कारण उसे संस्थागत क्वारंटीन होना पड़ता, जिस कारण उसने अपना ई-पास गाजियाबाद से पिथौरागढ़ बनाया । इस प्रकार हर्षित जोशी पुत्र विनोद जोशी उपरोक्त ने गलत जानकारी दी, फर्जी ई-पास बनाकर पिथौरागढ़ आने के लिए प्रयुक्त किया व कोविड-19 के संक्रमण को फैलाने में मदद कर अपनी जानकारी छुपाकर अन्य लोगों के जीवन को खतरे में डालकर उनको जान से मारने के प्रयास का अपराध किया है व कोविड -19 को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा – निर्देशों का उल्लंघन किया है । जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदया, #श्रीमती_प्रीति_प्रियदर्शिनी के आदेशानुसार, अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में मु0अ0 सं0- 145/2020 धारा – 269/270/307/420/468/471 भा0द0वि0 व 51 (B) आपदा प्रबन्धन अधिनियम – 2005 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
