बागेश्वर: बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में कार्यरत 47 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। उनका शव गांव के पास एक पेड़ से लटका मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
महिला सुबह घर पर थीं। कुछ समय बाद जब वह दिखाई नहीं दीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव घर के निकट एक पेड़ से लटका मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है….लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
परिजनों का दावा है कि महिला हाल के दिनों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कार्यों को लेकर तनाव में थीं। दूसरी ओर निर्वाचन विभाग का कहना है कि उन्हें कार्य के दबाव से संबंधित कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली थी और महिला अपने दायित्वों का नियमित रूप से निर्वहन कर रही थीं।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की…ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
