नैनीताल/खटीमा- उत्तराखंड के नैनीताल से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। बुकिंग पर नैनीताल आए टैक्सी मालिक की हत्या कर दी गई है। चकरपुर जंगल से युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। सोमवार सुबह लोगों ने जब जंगल में शव देखा तो इलाके में हडकंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई ,
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है पुलिस तमाम सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के साथ ही मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के ग्राम काछुला पोस्ट ऑफिस, धौलछीना निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व. मदन सिंह बिष्ट अल्मोड़ा में रेस्टोरेंट भी चलाते हैं। इसके अलावा उनके पास एक इनोवा कार भी है, जो कि कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल की जाती है। वह खुद भी टैक्सी चलाते हैं।
देवेंद्र सिंह बिष्ट के भाई नंदन सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि 5 मार्च को वह अल्मोड़ा से नैनीताल बुकिंग के लिए निकला था मगर यहां कैसे पहुंचा कुछ कह नहीं सकते।
सोमवार की सुबह चकरपुर और बनबसा के पास जंगल में हाईवे के किनारे देवेंद्र सिंह बिष्ट की इनोवा कार खड़ी देखी गई। कुछ लोगों ने जब वहां देखा तो पाया कि एक शव खाई में पड़ा हुआ था। जिसकी पहचान देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि उसके सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। साथ ही उसे जूते दूर पड़े हुए हैं और वहां काफी खून भी पड़ा है। माना जा रहा है कि हत्या के दौरान मृतक ने काफी संघर्ष किया होगा।बहरहाल पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, एसएसआई देवेंद्र गौरव मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर चुके हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC
उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप 

