mohan bhagwat

डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने उत्तराखंड की समान नागरिक संहिता (UCC) प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा है कि इस तरह का कानून पूरे देश में लागू होना चाहिए…लेकिन इसे लाने से पहले सभी पक्षों से संवाद आवश्यक है।

अपने उत्तराखंड दौरे से पहले दिए बयान में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने UCC लागू करने से पहले उसका मसौदा तैयार कर जनता के बीच रखा और सुझाव आमंत्रित किए। बड़ी संख्या में लोगों से सुझाव मिलने के बाद ही विधेयक लाया गया। उनके अनुसार कानून बनाने की यह प्रक्रिया बेहतर उदाहरण है।

उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी कानून बना देने भर से काम नहीं चलता, उसका सही पालन भी जरूरी होता है। इसलिए समाज के विभिन्न वर्गों से चर्चा और सहमति बनाकर कानून लाना ज्यादा प्रभावी रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह के वक्तव्य से राज्य सरकार का हौसला बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में UCC को लेकर किए गए प्रयास जनता से संवाद के आधार पर ही आगे बढ़ाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भविष्य में समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू होगी और इसकी पहल उत्तराखंड से होना राज्य के लिए गर्व की बात है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें