देहरादून: देहरादून में सचिवालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य के दोनों मंडलों में ओबीसी कल्याण के लिए बहुउद्देशीय भवन और सामुदायिक भवनों के निर्माण को मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन भवनों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्रस्तावित भवनों में बैंक्वेट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष और बैठक कक्ष जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी….ताकि सामाजिक, शैक्षिक और प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन एक ही स्थान पर हो सके। उन्होंने इन भवनों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।
योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया। साथ ही लाभार्थियों से मिले फीडबैक के आधार पर योजनाओं में सुधार करने की बात कही…ताकि उनका लाभ अधिक लोगों तक पहुंच सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
