हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोगफरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
ब्रेकिंग – – उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में कई लोगों के साथ सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधडी और जालसाजी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग एस.एस.पी.कार्यालय पहुंचे। पुलिस कप्तान ने तत्काल एस.ओ.मुखानी और एस.ओ.जी.की टीम को सुनार की धरपकड़ में लगा दिया है।
हल्द्वानी स्थित एस.एस.पी.मंजूनाथ टी.सी.के कार्यालय में आज दोपहर दर्जनभर लोग धोखाधडी और जालसाजी की शिकायत लेकर पहुंचे। सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत थी कि हल्दूचौड़ के एक सुनार ने उनके साथ सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखा की है। सुनार नरेंद्र(नीरज)ने कई लोगों से रुपये व सोना चांदी लिया, लेकिन तय समय से देने की जगह वह पहले ही रफूचक्कर हो गया।
हल्द्वानी के गुजरौड़ा निवासी पुष्पा कन्याल ने एस.एस.पी.को शिकायत देकर कहा कि उन्होंने नीरज को एक लाख और पिचासी हजार(1.85लाख)रुपये देकर 20ग्राम सोने का आभूषण बनाने को दिया था। उन्हें, बीती 8 फरवरी को उनका आभूषण मिलने की बात कही गई थी, लेकिन इससे पहले ही 6 फरवरी को नीरज दुकान बंद कर फरार हो गया। तभी से नीरज का मोबाइल नंबर भी बन्द आ रहा है। घर पर उनकी पत्नी सामान वापस करने से इनकार कर रही है। कहा कि इसकी शिकायत सोमवार को मुखानी थाने में भी दी गई थी।
आरोप लगाए गए कि नीरज 6 फरवरी से लोगों का सोना लेकर भागा है। उसने 20ग्राम, 21 ग्राम, 26 ग्राम व अन्य से सोने के आभूषण चमकने व बनाने के नाम पर रुपये लिए और फरार हो गया।
एस.एस.पी.मंजूनाथ ने सामूहिक धोखागाडी के मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एस.ओ.जी.)के साथ एस.ओ.मुखानी सुशील जोशी को जांच सौंपी है।ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
