देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति देने के लिए कुल 37.23 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से सड़क, पुल, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और आपदा राहत से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जाएंगे।
ऊधमसिंहनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र सितारंगज में ग्राम निर्मल नगर एवं राजनगर को ग्राम सिसोना से जोड़ने के लिए बैगुल नदी पर 150 मीटर लंबे आरसीसी सेतु के निर्माण हेतु 11.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत पौड़ी जनपद के विकासखंड बीरोंखाल में सीली मल्ली से ग्राम खैरड़ा तक ग्रामीण मोटर मार्ग चंपावत के मंच-तामली मोटर मार्ग तथा विकासखंड पाटी में रेगल बैंड मूलाकोट से अमोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 8.39 करोड़ रुपये की धनराशि नाबार्ड के माध्यम से वित्तपोषित किए जाने को मंजूरी दी गई है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य परिचर्या के लिए नैदानिक बुनियादी ढांचे हेतु 13.65 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत धारचूला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वैगा में निकास नाली टीएसपी योजना के क्रियान्वयन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 52.11 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित उत्तरकाशी जनपद की तहसील भटवाड़ी के ग्राम धराली में पशु क्षति के प्रभावितों को 10.56 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
इसके साथ ही हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में जीवनदीप आश्रम नंद विहार से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण एवं जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय परिसर में हॉल निर्माण हेतु 82.60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के मड़माडले में संपर्क मार्ग एवं टाइल्स निर्माण के लिए 42.65 लाख रुपये, जबकि उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग से संबंधित घोषणा के क्रियान्वयन हेतु 1.05 करोड़ रुपये और पंचायतीराज विभाग की घोषणा के लिए 86.55 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
