बागेश्वर📌 बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी
आगामी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं के मन से परीक्षा का भय दूर करने और उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए बागेश्वर जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव पहल की गई है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में जिले के 100 वरिष्ठ अधिकारी अब “गुरु” की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल के अंतर्गत विभिन्न विभागों के 100 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी 11 फरवरी को जिले के राजकीय विद्यालयों में जाकर बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें प्रेरणादायक सुझाव देंगे।
जिलाधिकारी का मानना है कि जब जिले के जिम्मेदार अधिकारी सीधे विद्यार्थियों के बीच जाकर अपने अनुभव साझा करेंगे, तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मानसिक रूप से सशक्त बनेंगे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक तनाव से बचाना और सकारात्मक सोच विकसित करना है। अधिकारी बच्चों को समय प्रबंधन, कठिन विषयों की तैयारी की प्रभावी रणनीति, लक्ष्य निर्धारण, एकाग्रता बनाए रखने तथा परीक्षा संबंधी व्यावहारिक सुझावों के बारे में मार्गदर्शन देंगे।
अधिकारियों का यह मार्गदर्शन न केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए एक बेहतर दृष्टिकोण विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
